आई-टी व प्रौद्योगिकी केंद्रित हिन्दी पत्रिका
From IndLinux
आई-टी व प्रौद्योगिकी केंद्रित हिंदी पत्रिका
हमारी भाषा हिंदी में एक तकनीकी जर्नल हो एक पत्रिका हो ऐसी हमारी आकंक्षा रहती है. परंतु उसको व्यापकता में समेटने की कोई कोशिश अभी तक नहीं हो पायी है. रविकांतजी ने अपने करोलबाग स्थित घर पर देर रात बैठकर इसके लिये एक खाका तैयार किया है... विषय वस्तु का एक खूबसूरत लेआउट...
नाम : मुक्तिका / मुक्तक ( एक अनियतकालीन पत्रिका)
पूरे डिजिटल संस्कृति को समेटने की कोशिश करेगी यह पत्रिका
मोटे तौर पर इन विंदुओं के गिर्द इसका ताना बाना बुना जा सकता है: १. औजार
क. कंप्यूटर (हार्डवेयर व सॉफ्टवेयर) ख. मोबाइल ग. फिल्म व संगीत घ. कैमरा ङ. इंटरनेट - ब्लॉग, ईमेल, वेबसाइट
इनसे जुड़े हाउ टू पर आरंभ में ध्यान देने की कोशिश की जायेगी....
२. इतिहास - तकनीकी इतिहास
३. समाज - व्यक्तिगत यात्रा
४. राजनीति - सरकार एक आलोचनात्मक पड़ताल की कोशिश रहेगी, ई-गवर्नेंस, ई-लोकतंत्र
५. कानून - बौद्धिक संपदा, लाइसेंस, नकल की संस्कृति
६. गैर सरकारी संगठन व उनके प्रयास
आलेख हम मुक्त स्रोत से जुड़े संगठन, सराय, ब्लॉगर और कुछ जाने माने लेखकों से लेने की कोशिश करेंगे...

