लाइवजर्नल हिन्दी में

From IndLinux
Jump to: navigation, search

पत्रिका के लिए

लाइवजर्नल से अधिकतर लोग परिचित होंगे, जो न हों, उनकी जानकारी के लिए, यह चिट्ठाकारी के लिए पूर्णतः ग्नू आम सार्वजनिक अनुमतिपत्र (जीपीएल) के तहत लिखा अनुप्रयोग है, जो चिट्ठे लिखने - सामुदायिक और निजी - की बढ़िया सुविधा प्रदान करता है। ख़ास बात यह है कि इसके प्रयोक्ता लाइवजर्नल के सुधार कार्यों में भी काफ़ी हद तक जुड़े हैं, जो कि अन्य चिट्ठाकारी के उपकरणों - जैसे कि ब्लॉगर, वर्डप्रेस आदि में नहीं है, और यदि है तो उस हद तक नहीं है।

जीपीएल में होने की वजह से लाइवजर्नल का तन्त्रांश अन्य कई जगह भी प्रयुक्त हुआ है। उदाहरण के लिए, सराय, या फिर डेडजर्नल, साथ ही ओपन आईडी की बदौलत लाइवजर्नल व उसके सरीखे अन्य स्थलों में आपस में भी टिप्पणियों का आदान प्रदान किया जा सकता है।

लाइवजर्नल की ख़ास बात - समुदाय की भावना का विकास - उस समय उजागर हुई जब लाइवजर्नल के हिन्दी अनुवाद के लिए लाइवजर्नल पर ही यह लेखा तैयार हुआ। कुछ ही दिनों में - दस दिनों के अन्दर - चौदह अनुवादक इसमें शामिल हो गए। हाँ, यह सही है कि सभी का योगदान बराबर नहीं होता है लेकिन जिस प्रकार की लाइवजर्नल की संरचना है, उससे इसके बारे में खबर फैलने में देर नहीं लगी।

चर्चा के लिए एक समुदाय होने की वजह से एक दूसरे के अनुवादों की समीक्षा करना और अनुवाद में ताज़ापन और एकरसता बनाए रखने में मदद मिलती है। इस समय - यानी 3 अगस्त 2006 तक - एक तिहाई से अधिक अनुवाद हो चुका है। एक और खास बात इस अनुवाद की यह है कि आप की नज़रों के सामने पूरा स्थल हिन्दीमय होने लगता है। उदाहरण के लिए, इस परिचय पृष्ठ का अनुवाद, अनुवाद अन्तरापृष्ठ के जरिए मूल पादों को खोज कर, चुनिंदा अनुवाद कर के हुआ, जिसकी बाद में अन्य अनुवादकों ने समीक्षा की। कई समस्याएँ भी हैं जैसे कि एक शब्दकोष की आवश्यकता सभी को महसूस होती है - इसके लिए फ़िलहाल इस प्रविष्टि का प्रयोग किया जा रहा है, इसमें नुकसान यह है कि केवल एक ही व्यक्ति इसका सम्पादन कर सकता है। इसका निदान सोचा जा रहा है।

नए अनुवादकों का यहाँ हमेशा स्वागत होता है, यह कभी न समाप्त होने वाला काम है क्योंकि अनुवाद पूर्ण होने के बाद लगातार उसमें सुधार और नई सुविधाएँ जुड़ने पर उनसे सम्बन्धित अनुवाद भी आते रहेंगे।

Personal tools
Namespaces
Variants
Actions
Site
communication
Development
Resources
Activities
Toolbox